विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिंदी दिवस
Date: 10-01-2026

विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम 
नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में दिनांक 10 जनवरी 2026 को प्राचार्य श्रीमती डॉ अंजना ठाकुर के निर्देशन में विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया 
इसी कड़ी में सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा ने हिंदी की महत्वता को स्पष्ट करते हुए कहा हिंदी हमारी लोकप्रिय भाषा है जो आसानी से समझी और बोली जाती है हिंदी यहां यारी और प्यारी भाषा है जिसे विश्व पटल पर स्थापित करने की आवश्यकता है 
तत्पश्चात हिंदी की महत्वता को स्पष्ट करने हेतु छात्राओं का भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं में सर्वप्रथम खुशबू देवांगन बीकॉम अंतिम वर्ष, भावना निषाद बीकॉम प्रथम सेमेस्टर, गीतांजलि साहू , बीए प्रथम सेमेस्टर, तथा गोवर्धन निर्मलकर बी ए अंतिम वर्ष के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान खुशबू देवांगन तथा द्वितीय स्थान गीतांजलि साहू ने प्राप्त किया 
इसी कड़ी में श्रीमती डॉ, काव्या जैन वाणिज्य विभागाध्यक्ष ने हिंदी कविता का आवाज किया तथा इसी कड़ी में चंद्रकांत कुंभकार भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष ने हिंदी के उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा हमें अधिक से अधिक हिंदी बोलकर हिंदी का प्रचार प्रसार करते हुए हिंदी को विश्व स्तर पर बढ़ाना है 
इसी कड़ी में श्रीमती डॉ. हेमलता विरदी वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष ने हिंदी की समृद्धिशाली परंपरा को रेखांकित कर हिंदी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता की भाषा का इसी कड़ी में श्री लव कुमार वर्मा प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष ने क्षेत्रीय बोलियों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने हेतु हिंदी को पढ़ने और समझने की आवश्यकता है कहा 
कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्री ओमप्रकाश सहारे हिंदी विभागाध्यक्ष ने हिंदी को दिलों और सहज अभिव्यक्ति की भाषा कहते हुए हिंदी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु छात्राओं को संकल्पित कराया 
इस अवसर में समस्त संकायो के छात्र-छात्राएं के साथ योगिता ठाकुर, चांदनी पराते, श्रीमती डॉ, संजू सिंह तथा खेलन साहू उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वाणिज्य विभाग शिक्षिका शुभि जैन के द्वारा किया गया

Related Photo