वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
Date: 24-12-2025
नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में 24 दिसंबर 2025 को प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर जी के निर्देशन में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री प्रदेश भाजपा एवं जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीमान भरत वर्मा जी, अध्यक्ष के रूप में श्रीमान पवन जैन जी (प्रेमी), डोंगरगांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ललिता साहू, सरपंच, ग्राम अर्जुनी एवं श्रीमान टामेश्वर साहू, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति उपस्थित रहे। इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं राजकीय गीत से किया गया। सभी सम्माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह, श्री फल, शॉल भेंट किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में साल भर की उपलब्धियों एवं गतिविधियों का उल्लेख किया गया। श्री टामेश्वर साहू, जनभागीदारी अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि,श्रीमती ललिता साहू जी, सरपंच ग्राम अर्जुनी ने कहा वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों में छुपि विभिन्न प्रतिभाओं को उभरने का एक बहुत अच्छा अवसर है। अध्यक्ष, श्री पवन कुमार जैन ने कहा विद्यार्थीयो को हर क्षेत्र में प्रतिभा होनी चाहिए तथा समाज के लिए उनका दायित्व है और समाज के लिए भी कुछ करें। मुख्य अतिथि, श्री भरत वर्मा जी ने कहा विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। महाविद्यालय की आवश्यकता को पूरा करने की कोशिश करेंगे तथा विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हैं। इनके साथ अतिथियों के रूप में श्री टामेश देवांगन, श्री पन्ना देवांगन, श्री दिनेश साहू अर्जुनी मंडल महामंत्री, श्री दिलीप साहू पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जिला राजनांदगांव, श्री कुलेश्वर निषाद उपाध्यक्ष अर्जुनी डॉ. रमेश शर्मा (मेडिटेशन), श्रीमती चंद्रकला सोनकर, श्री भैया लाल साहू, श्री ओमकार सोनकर, श्री चानूराम साहू इत्यादि उपस्थित रहे। इसके पश्चात उपासना साहू को गोला फेक जिला सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। अंतिम वर्ष में अध्यनरत छात्र- छात्राओं को प्रवीण्य सूचीनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्यात महाविद्यालय में साल भर हुए प्रतियोगिताओ के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन शुभि जैन, डॉ काव्या जैन, श्रीमती कंचन साहू, श्री मोनिश खान ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता डॉ संजू सिंह, डॉ काव्या जैन ,डॉ हेमलता , चांदनी पराते ,योगिता ठाकुर, कंचन साहू, हिमानी साहू, ओम प्रकाश सहारे ,मोनीश खान, चंद्रकांत कुंभकार, खेलन साहू, ज्ञानेश्वर प्रसाद देवांगन इत्यादि उपस्थित रहे।