जनभागीदारी समिति बैठक
Date: 10-12-2025
दिनांक 10 दिसंबर 2025 को नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर जी की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष श्री टामेश्वर साहू, जन भागीदारी सदस्य श्रीमती ललिता टांडेकर एवं श्रीमती चंद्रकला सोनकर, श्री रमेश चौधरी प्राचार्य शास.धनीराम साहू किसान उ० मा० विद्यालय अर्जुनी, श्री ओमकार सोनकर पालक प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित थे। बैठक में आगामी सत्र 2026- 27 में छात्रों के प्रवेश की चर्चा की गई तथा दिसंबर माह को महाविद्यालय में होने वाले वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण की व्यवस्था पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त शुभि जैन, अतिथि व्याख्याता, वाणिज्य ने किया। कार्यक्रम में डॉ. काव्या जैन, डॉ. संजू सिंग, ओमप्रकाश सहारे, डॉ. हेमलता विरदी,कंचन साहू, हिमानी साहू,मोनिश खान, इत्यादि अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।