बाल मेला

बाल मेला
Date: 14-11-2025

आज दिनांक 14/11/2025 दिन शुक्रवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी डोंगरगांव  में प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर जी के निर्देशन में   बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आदरणीय विधायक प्रतिनिधि श्री मोहनिश साहू जी ,अर्जुनी ग्राम की सरपंच श्रीमती ललिता साहू जी, महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री  टामेश्वर साहू जी ,ग्राम प्रमुख फेरू राम इंदौरिया ,ग्राम पंच भूषण सोनकर ,जन भागीदारी सदस्य भैया लाल साहू ,छन्नू राम साहू आदि ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मेले में तीनों संकाय के विद्यार्थियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन से सजे आकर्षक फूड स्टाल लगाए विद्यार्थियों ने न केवल स्वाद और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया बल्कि स्वच्छता प्रस्तुतीकरण और प्रबंधन में भी उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया । बाल मेले में हुए फूड स्टॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष  रेणुका, खिलेश्वरी द्वितीय स्थान लक्ष्मी, ज्ञानेश्वरी, दुर्गा ,पूजा, प्रिया बीएससी प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान काजल, रितु ,श्वेता, मिथिलेश कुमारी, लक्ष्मी बी ए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान खोमलता ,नेहा, पूजा यादव, बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट  रहा । कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डॉ काव्या जैन श्रीमती कंचन साहू कुमारी चांदनी पराते हिमानी साहू , योगिता ठाकुर ओमप्रकाश सहारे , चंद्रकांत कुंभकार ,ज्ञानेश्वर देवांगन ,कामेश देवांगन उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के संयोजक शुभी जैन के द्वारा किया गया।

Related Photo