अंतर्राष्ट्रीय लेखांकन दिवस
Date: 11-11-2025
आज दिनांक 11 नवम्बर 2025, मंगलवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय, अर्जुनी में प्राचार्य डॉ. श्रीमती अंजना ठाकुर के निर्देशन में वाणिज्य विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लेखांकन दिवस का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य महोदया ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारी आदरणीया CA हिना मंगल जैन जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने हेतु उत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय लेखांकन दिवस के महत्व से भी अवगत कराया।इसके पश्चात मुख्य अतिथि CA हिना मंगल जैन जी ने विद्यार्थियों को निवेश(Investment) के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा — “सबसे महत्वपूर्ण निवेश नियम है: पहले निवेश करें, शेष खर्च करें।”उन्होंने विद्यार्थियों को सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP), म्यूचुअल फंड जैसे विभिन्न निवेश विकल्पों की जानकारी दी और उन्हें छोटी-छोटी बचतों से भविष्य निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।अपने संबोधन में उन्होंने विश्व के महान निवेशक वॉरेन बफ़ेट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे अनुशासित निवेश और दूरदर्शिता से आर्थिक सफलता प्राप्त की जा सकती है।साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों की विविध जिज्ञासाओं — जैसे करियर निर्माण, प्रायोगिक परीक्षाएँ, तथा शेयर बाज़ार में निवेश — के प्रश्नों के समाधान भी दिए।कार्यक्रम में तीनों संकाय के विद्यार्थी उपस्थित थे एवं अतिथि व्याख्याता डॉ. संजू सिंह कुमारी चांदनी पराते, श्री हरवंश चौरगे, श्री मोनिश खान ,श्री चंद्रकांत कुंभकार ,श्री ओम प्रकाश सहारे, श्रीमती डॉ. हेमलता विरदी ,श्रीमती कंचन साहू ,कुमारी योगिता ठाकुर, कुमारी हिमानी साहू आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कुमारी शुभि जैन द्वारा किया गया।