नवीन शासकीय महाविद्यालय, अर्जुनी की स्थापना सत्र 23.06.2023 से इस महाविद्यालय में असीम संभावनाएं है । महाविद्यालय में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के अंतर्गत बी.ए., बी.काॅम., बी.एस.सी. की कक्षाएं संचालित है ।
हमारा लक्ष्य छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि नैतिक रूप से भी सशक्त्त बनाना है जिससे वे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके । महाविद्यालय में विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है । महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे- साहित्यीक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है । महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड है जिससे विद्यार्थी अनुशासित माहौल में अध्ययन करते है । महाविद्यालय के स्वयं के भवन निर्माणाधीन है l
महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति संस्था के विकास हेतु प्रयासरत रहती है । महाविद्यालय के विद्यार्थी भी पूरी मेहनत और लगन से अपने भविष्य को सुधारेगे ।
महाविद्यालय के समस्त अतिथि व्याख्याताओं द्वारा विद्यार्थियोे के शैक्षणिक प्रगति के लिए हमेशा समर्पित रहते है । भविष्य में समाजशास्त्र एवं इतिहास में विषय प्रारंभ करने हेतु प्रयास किया जाएगा ।
इसी विश्वाश के साथ नए सत्र में आपको हार्दिक स्वागत एवं मंगलकामनाएं शुभ कामनाओं सहित .............
डॉ अंजली अवधिया
प्राचार्य
नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी
वि.ख. डोंगरगाव जिला राजनांदगाव (छ.ग.)